IPL 2019 Schedule: भारत में ही खेला जाएगा आईपीएल, 23 मार्च से होगा शुरू

क्रिकेटप्रेमियों के लिए मंगलवार दोपहर को एक खुशी की खबर आई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण की मेजबानी को लेकर जो काले बादल छाए हुए थे, वे मंगलवार को हट गए. आईपीएल का अगला संस्करण भारत में ही खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है. IPL का 12वां सीजन 23 मार्च 2019 से शुरू होगा.

इसी साल आम चुनाव होने हैं और इसी के चलते आईपीएल के भारत में होने पर संदेह था क्योंकि पहले भी आम चुनावों के चलते आईपीएल बाहर आयोजित किया गया था.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक की और आईपीएल-2019 के स्थलों और विंडो पर चर्चा की."

बयान के मुताबिक, "केंद्र और राज्यों की एजेंसियों के साथ चर्चा करते हुए यह फैसला लिया गया है कि आईपीएल का 12वां सीजन भारत में ही आयोजित किया जाएगा. आईपीएल-2019 की शुरुआत 23 मार्च से होगी, आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा." बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, "सीओए आईपीएल के हितधारकों से लीग के आगामी संस्करण के कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेगी."

आपको बता दें कि 2009 में आम चुनावों के चलते आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था, ये IPL का दूसरा सीजन था. इसके अलावा 2014 के आम चुनाव से पहले भी IPL के कुछ मैच UAE में खेले गए थे.

इस बार जल्दी शुरू होगा आईपीएल

आपको बता दें कि आम तौर पर IPL अप्रैल में शुरू होता है, लेकिन इस बार मार्च के महीने में ही इसे शुरू किया जा रहा है. गौरतलब है कि इस बार आईपीएल का पूरा शेड्यूल लोकसभा चुनावों को देखते हुए तय किया जा रहा है.

आपको बता दें कि बीते दिसंबर में ही आईपीएल के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगी थी. जिसमें तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और तमिलनाडु के अनजान रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके. आईपीएल का 11वां संस्करण 2018 में खेला गया था, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था. चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के बैन के बाद IPL में वापसी कर रही थी.

डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, व्यूइंग एंगल भी अच्छा है. लगातार गेमिंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती और बेजल कम होने की वजह से वीडियोज देखने का भी अनुभव शानदार रहा है. इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है.

फोटॉग्रफी के लिए इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन बेस्ट है और अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है दूसरा 20 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए भी इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. गूगल लेंस फीचर भी दिया गया है जो ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देता है.

कुल मिला कर ये स्मार्टफोन इस सेग्मेंट के हिसाब से काफी बेहतर है और अब इसकी कीमतें कम हो गई हैं तो ये बेस्ट है. आप इसे खरीद सकते हैं. ब्लॉटवेयर नहीं चाहिए, प्योर गूगल एंड्रॉयड यूज करना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए लंबे समय तक चलेगा.

Comments