Realme U1 का ये वेरिएंट 17 दिसंबर से ओपन सेल में

Realme ने पिछले महीने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन U1 को लॉन्च किया था. लॉन्चिंग के बाद से ही इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया के जरिए फ्लैश सेल से बेचा जा रहा है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 3GB और 4GB रैम वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 3GB रैम वेरिएंट की बिक्री ओपन सेल में होगी.

ओपन सेल की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी. यानी अब आपको इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप कभी भी सीधे अमेजन इंडिया की साइट पर जाकर इस स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे. वहीं 4GB रैम वेरिएंट को अभी भी फ्लैश सेल के जरिए ही बेचा जाएगा. इसकी अगली सेल 19 दिसंबर को दोपहर 12 से है.

कंपनी ने इसे 3GB/32GB और 4GB/64GB वाले दो वेरिएंट में पेश किया है. इनकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपये और 14,499 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तौर ग्राहकों को SBI कार्ड्स पर 5 प्रतिशत कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और जियो की ओर से 5,750 रुपये तक कैशबैक और 4.2TB 4G डेटा मिलेगा.

Realme U1 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.2 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 3GB/ 4GB रैम और ARM G72 GPU के साथ 2.1GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर मौजूद है. इसमें 6.3-इंच FHD+ (2340X1080) LTPS IPS (इन-सेल) LCD डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है.

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं. इसका पहला कैमरा 13MP का है, जिसका अपर्चर f/2.2 है. वहीं दूसरा कैमरा 2MP का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है. बैक कैमरे के साथ LED फ्लैश का सपोर्ट भी यूजर्स को मिलेगा. फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां कंपनी ने 25MP का कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है.

इस स्मार्टफोन में 32GB/64GB के दो स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे. यूजर्स इसे कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं. खास बात ये है कि यहां ग्राहकों को अलग से कार्ड लगाने के लिए स्लॉट भी मिलेगा. फिंगरप्रिंट सेंसर इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर दिया गया है. इसकी बैटरी 3500mAh की है और इसका वजन 168 ग्राम है.

Comments